मार्च 2025 की टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट: बजाज चेतक बना नंबर 1 EV स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (EV) बाजार तेजी से बढ़ रहा है। मार्च 2025 की टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स में बजाज ऑटो ने 34,863 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे यह भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया। वही OLA इलेक्ट्रिक इन-हाउस रजिस्ट्रेशन के मुद्दे कारण बीते मार्च में इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में सालाना रूप से 56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं मार्च 2025 में भारत के टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड्स और उनकी बिक्री के आंकड़े।

मार्च 2025 की टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स

कंपनीमार्च 2025 सेल्सफरवरी 2025 सेल्स ग्रोथ
बजाज चेतक34,863 यूनिट्स23,335 यूनिट्स83% ↑
TVS iQube25,890 यूनिट्स15,990 यूनिट्स72% ↑
ओला इलेक्ट्रिक23,430 यूनिट्स8,647 यूनिट्स-56%
Ather Energy15,444 यूनिट्स11,788 यूनिट्स26% ↑
Revolt Motors7,977 यूनिट्स2,660 यूनिट्स200% ↑

Bajaj Chetak 34,863 यूनिट्स

Bajaj Chetak-मार्च 2025 की टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स

बजाज चेतक लगातार नंबर 1 की पोजीशन पर बना हुआ है। फरवरी में 23,335 यूनिट्स बेचने के बाद, मार्च में 34,863 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह कंपनी सबसे आगे रही। मार्च में मनाया गया गुड़ी पड़वा त्योहार से कम्पनी को सबसे ज्यादा फायदा मिला और बजाज की बढ़ती सेल्स का कारण इसकी मजबूत डीलरशिप, ब्रांड वैल्यू और ग्राहकों के बीच भरोसेमंद परफॉर्मेंस है।

Bajaj Chetak सेल्स डेटा:

  • 2024 की तुलना में ग्रोथ: 83%
  • मार्च 2025: 34,863 यूनिट्स
  • फरवरी 2025: 23,335 यूनिट्स

TVS iQube – 25,890 यूनिट्स

TVS iQube

TVS iQube ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और नंबर 2 की पोजीशन पर रहा। कंपनी ने फरवरी में 15,990 यूनिट्स बेची थीं, जबकि मार्च में इसने 25,890 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी सफलता के पीछे कंपनी के नए वेरिएंट्स और बेहतरीन फीचर्स हैं।

TVS iQube सेल्स डेटा:

  • मार्च 2025: 25,890 यूनिट्स
  • फरवरी 2025: 15,990 यूनिट्स
  • 2024 की तुलना में ग्रोथ: 72%

इन्हे भी देखे: 2025 Bajaj Chetak EV: नई बजाज चेतक कीमत, बुकिंग डिटेल्स और लॉन्च की पूरी जानकारी!

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) – 23,430 यूनिट्स

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric)

OLA इलेक्ट्रिक इन-हाउस रजिस्ट्रेशन के मुद्दे कारण बीते मार्च में इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में सालाना रूप से 56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी में 8,647 यूनिट्स बेचने के बाद, मार्च में 23,430 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, कंपनी के सेल्स डेटा को लेकर अभी भी विवाद जारी है।

ओला इलेक्ट्रिक सेल्स डेटा:

  • मार्च 2025: 23,430 यूनिट्स
  • फरवरी 2025: 8,647 यूनिट्स
  • 2024 की तुलना में ग्रोथ: 14%

एथर एनर्जी (Ather Energy) – 15,444 यूनिट्स

एथर एनर्जी (Ather Energy)

एथर एनर्जी (Ather Energy) सेल्स के मामले में पिछले महीने तीसरे स्थान पर रही थी लकिन इस बार चौथे स्थान पर लुढ़क गई। फरवरी में 11,788 यूनिट्स की बिक्री करने के बाद, मार्च में इसने 15,444 यूनिट्स बेचे। एथर 450X और अन्य मॉडल्स ग्राहकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन अन्य इस सेगमेंट में आने वाले स्कूटर की कीमत से ज्यादा है, जो कम सेल्स का एक बड़ा फैक्टर हो सकता है।

एथर एनर्जी सेल्स डेटा:

  • मार्च 2025: 15,444 यूनिट्स
  • फरवरी 2025: 11,788 यूनिट्स
  • 2024 की तुलना में ग्रोथ: 26%

Hero Vida –7,977 यूनिट्स

Hero Vida

हीरो कम्पनी की ओर से आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida ने बीते मार्च महीने में शानदार प्रदर्शन किया है। फरवरी में 2,677 यूनिट्स बेचने के बाद, मार्च में 7,977 यूनिट्स की बिक्री हुई। सेल्स की इतनी ग्रोथ का कारण यहां ये है की Hero Vida v2 को लॉन्च किया गया और कम्पनी ने हालहीं में डिस्काउंट ऑफर भी चलाए थे।

Hero Vida सेल्स डेटा:

  • मार्च 2025: 7,977 यूनिट्स
  • फरवरी 2025: 2,660 यूनिट्स
  • 2024 की तुलना में ग्रोथ: 200%

Leave a Comment