Toyota Urban Cruiser EV: अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी Urban Cruiser EV रिवील कर दिया है। टोयोटा ने एक साल पहले इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को दिखाया था, अब इसके प्रोडक्शन रेडी वर्जन को रिवील किया है। Cruiser EV को जनवरी के भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 से लॉन्च किया जाएगा। आइए इसको विस्तार से जाने।
Table of Contents
Toyota Urban Cruiser EV: लॉन्च डेट
कंपनी नई Urban Cruiser EV भारतीय बाजार में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास होगी। नई Cruiser EV मुकाबला Tata Curvv EV, मारुति ई विटारा और Mahindra BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
Toyota Urban Cruiser EV: डिज़ाइन
Urban Cruiser EV की डिजाइन मारुति सुजुकी ई विटारा जैसी ही है। इसके फ्रंट प्रोफइल में LED डे टाइम रनिंग लाइट (DRL), LED हेडलैंप और बड़ा बम्पर मिलता है, जो ऐरोडिनेमिक डिजाइन के साथ है। इसके अलावा कार में टोयोटा का लोगो दिया है।
साइड प्रोफइल में ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग दी गई है, जो कार को स्पोटी और आकर्षक बनती है। इस SUV में 18 इंच के ऐरो डायनेमिक अलॉय व्हील्स दिए है। रियर नई डिजाइन के LED कनेक्टेड टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना और मस्कुलर बंपर मिलता है। इसके अलावा टोयोटा की बेजिंग भी दी गई है।
Urban Cruiser EV एसयूवी की साइज:
इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल लंबाई 4,285 mm, चौड़ाई 1,800 mm, उंचाई 1,640 mm और 2,700 mm का व्हीलबेस दिया गया है। ये सुजुकी ई विटारा के मुकाबले थोड़ी बड़ी है।
पैरामीटर | माप (मिलीमीटर) |
---|---|
कुल लंबाई | 4,285 mm |
चौड़ाई | 1,800 mm |
ऊंचाई | 1,640 mm |
व्हीलबेस | 2,700 mm |
Toyota Urban Cruiser EV: इंटीरियर डिज़ाइन
इसका केबिन में शानदार डिजाइन और सिंपल रखने की कोशिश की है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के सामने 10.3 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। वायरलेस फोन चार्जिंग, एंड्राइड ऑटो एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेंगे। सुरक्षा फीचर्स में ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC सेफ्टी के लिए 360 कैमरा व्यू, और ADAS जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
पावरट्रेन ऑप्शन:
कंपनी का कहना है Urban Cruiser EV दो बैटरी पैक के साथ पेश की जाएगी जो क्रमश: 49kWh और 61kWh है। 49kWh बैटरी वाला वेरिएंट 144hp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि 61kWh वेरिएंट 174hp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Cruiser EV एक फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी।
Conclusion (निष्कर्ष)
नई Toyota Urban Cruiser EV एक पावरफुल और एडवांस फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक कार होगी, जो भारतीय और ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट को नई दिशा देगी। आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ, यह कार ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
इसे भी देखे: New Toyota Camry Launch: कीमत, माइलेज और प्रीमियम फीचर्स की पूरी डिटेल यहां देखें!
Toyota Urban Cruiser EV की कीमत कितनी होगी?
इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत लगभग ₹18-20 लाख (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है, जो इसे मिड-रेंज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिटर बनाती है।
Toyota Urban Cruiser EV की रेंज क्या है?
नई Toyota Urban Cruiser EV में 49kWh और 61kWh की दो बैटरी पैक होगी, जो सिंगल चार्ज में 350 किलोमीटर और 500 किलोमीटर तक रेंज दे सकती है।
Toyota Urban Cruiser EV के प्रमुख फीचर्स क्या हैं?
Toyota Urban Cruiser EV में सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों का ध्यान रखा जायेगा, जिसके लिए ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC सेफ्टी के लिए 360 कैमरा व्यू, के साथ ADAS फीचर्स में एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल,लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिल सकते है।
कम्फर्ट के लिए इसमें एंबिएंट लाइटिंग, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के सामने 10.3 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। वायरलेस फोन चार्जिंग, एंड्राइड ऑटो एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेंगे।
1 thought on ““₹20 लाख से कम में लॉन्च होगी Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV! Toyota Urban Cruiser EV के फीचर्स और कीमत जानें”