महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप मॉडल कीमत 22.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। Mahindra Thar ROXX एक प्रीमियम ऑफ-रोड SUV है जो एडवेंचर और स्टाइल को एक साथ लाती है। यह दमदार इंजन विकल्प, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आती है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
Table of Contents
exterior
महिंद्रा थार रॉक्स फ्रंट प्रोफाइल में एक नये गोल आकार के LED हेडलाइट मिलती है, जिसमें C-आकार के DRLs लगी हुई हैं। ये हेडलाइट सुंदर और आकर्षक लगती हैं। फ्रंट ग्रिल भी बिल्कुल नया है जो देखने में काफी अलग और आकर्षित लगता है। फ्रंट बम्पर के दोनों साइड पर फॉग लैम्प हैं, वहीँ फेंडर पर साइड इंडिकेटर दिए हैं।
साइड प्रोफाइल को की बात की जाये तो इव के डायमेंश कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो 255/60 R19 के टायर के साथ आते हैं। ORVMS (साइड मिरर्स) पर 360 डिग्री का व्यू कैमरा दिया है। पीछे की ओर 644 लिटर बूट स्पेस मिलता है, जो 60-40 स्प्लिट सीट्स को मिलाकर बना है। रीयर में LED टेल लैंप मिलते है, जो 3 डोर थार जैसे ही है।
इंटीरियर
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 मॉडल में भी टॉप वेरिएंट में डुअल-टोन इंटीरियर, आगे की सीटों पर वेंटिलेशन के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो कार को एक प्रीमियम फील देती है।
10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ उपलब्ध है। ऑडियो सिस्टम हरमन कार्डन का है, जिसमें कुल 9 स्पीकर दिए गए हैं।
10.25 इंच की एक डिस्प्ले ड्राइवर लिए दी गई है, जो XUV 700 में भी मिलती है। इसमें ऑटो AC मिलता है, लकिन इसके कंट्रोल्स 3-डोर वेरिएंट से लिए गए हैं। पीछे की सीटे पर अडजेस्टबल हेडरेस्ट मिलता है और आर्म रेस्ट मिलता हे जो कप होल्डर के साथ आता है।
इसमें 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस चार्जिंग पैड, और अच्छा साइज का ग्लव बॉक्स है। चार्जिंग के लिए 65W टाइप C और USB पोर्ट्स भी उपलब्ध हैं। एक बड़े साइज का पैनोरमिक सनरूफ भी है, जो इसका सबसे खास फीचर है।
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप वेरिएंट इंजन
इसमें 2184 cc का इंजन मिलता जो 3500rpm पर 172bhp की पावर और 1500-3000rpm पर 370Nm का टॉर्क देता है। जानकारी के लिए बतादे की का टॉप मॉडल 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है। इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन नहीं मिलता है।
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप वेरिएंट सुरक्षा फीचर
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप वेरिएंट में ADAS लेवल 2, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), 360 व्यू कैमरा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स वितरण (EBD), ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC) जैसे सुरक्षा फीचर मिलते है।
हाल ही में इसका क्रेश टेस्ट किया गया था, भारत NCAP द्वारा जिसमे इसको 5 स्टार की रेटिंग मिली है। यहाँ Mahindra Thar Roxx के सुरक्षा फीचर्स की तालिका है।
सुरक्षा फीचर |
---|
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) |
सेंट्रल लॉकिंग |
चाइल्ड सेफ्टी लॉक |
6 एयरबैग |
डे और नाइट रियर व्यू मिरर |
इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स वितरण (EBD) |
ट्रैक्शन कंट्रोल |
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) |
इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC) |
रियर कैमरा (गाइडलाइन्स के साथ) |
हिल डिसेंट कंट्रोल |
हिल असिस्ट |
360 व्यू कैमरा |
भारत NCAP सुरक्षा रेटिंग: 5 स्टार |
महिंद्रा थार 4×4 टॉप मॉडल की कीमत कितनी है?
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप मॉडल कीमत 22.49 लाख रुपए नई दिल्ली (एक्स-शोरूम) है। इसका पूरा नाम महिंद्रा थार ROXX AX7L 4WD डीजल AT है।
महिंद्रा थार ROXX की कीमत ₹ 12.99 लाख से शुरू होती है और थार ROXX 18 वेरिएंट में उपलब्ध है। सारे वेरिएंट की कीमते निचे टेबल में दी गई है।
यहाँ Mahindra Thar ROXX मॉडल्स की तालिका दी गई है:
मॉडल का नाम | इंजन और मैन्युअल / ऑटोमैटिक | कीमत |
---|---|---|
थार ROXX MX1 RWD (बेस मॉडल) | 1997 सीसी, मैन्युअल, पेट्रोल | ₹ 12.99 लाख* |
थार ROXX MX1 RWD डीज़ल | 2184 सीसी, मैन्युअल, डीज़ल | ₹ 13.99 लाख* |
थार ROXX MX3 RWD एटी | 1997 सीसी, ऑटोमैटिक, पेट्रोल | ₹ 14.99 लाख* |
थार ROXX MX3 RWD डीज़ल | 2184 सीसी, मैन्युअल, डीज़ल | ₹ 15.99 लाख* |
थार ROXX AX3L RWD डीज़ल | 2184 सीसी, मैन्युअल, डीज़ल | ₹ 16.99 लाख* |
थार ROXX MX5 RWD डीज़ल | 2184 सीसी, मैन्युअल, डीज़ल | ₹ 16.99 लाख* |
थार ROXX MX3 RWD डीज़ल एटी | 2184 सीसी, ऑटोमैटिक, डीज़ल | ₹ 17.49 लाख* |
थार ROXX MX5 RWD एटी | 1997 सीसी, ऑटोमैटिक, पेट्रोल | ₹ 17.99 लाख* |
थार ROXX MX5 RWD डीज़ल एटी | 2184 सीसी, ऑटोमैटिक, डीज़ल | ₹ 18.49 लाख* |
थार ROXX AX5L RWD डीज़ल एटी | 2184 सीसी, ऑटोमैटिक, डीज़ल | ₹ 18.99 लाख* |
थार ROXX AX7L RWD डीज़ल | 2184 सीसी, मैन्युअल, डीज़ल | ₹ 18.99 लाख* |
थार ROXX AX7L RWD एटी | 1997 सीसी, ऑटोमैटिक, पेट्रोल | ₹ 19.99 लाख* |
थार ROXX AX7L RWD डीज़ल एटी (टॉप मॉडल) | 2184 सीसी, ऑटोमैटिक, डीज़ल | ₹ 20.49 लाख* |
Top Modal थार ROXX में कितने रंग हैं?
महिंद्रा थार ROXX Top Modal 6 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है: रेड रेज (Red Rage), नेपोली ब्लैक (Napoli Black), मिस्टिक कॉपर (Mystic Copper), एक्वामरीन (Aquamarine), रॉकी बेज (Rocky Beige), गैलेक्सी ग्रे (Galaxy Grey)
महिंद्रा थार रॉक्स की लम्बाई
महिंद्रा थार रॉक्स का आयाम लंबाई में 4428 मिमी, चौड़ाई में 1870 मिमी और ऊंचाई में 1923 मिमी है, 2850 मिमी का व्हीलबेस है।
विवरण | माप (mm) |
---|---|
लंबाई | 4428 mm |
चौड़ाई | 1870 mm |
ऊंचाई | 1923 mm |
व्हीलबेस | 2850 mm |
फ्रंट ट्रैक | 1580 mm |
रियर ट्रैक | 1580 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 2,850 mm |
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप मॉडल खरीदने लायक है?
Mahindra Thar ROXX एक दमदार और स्टाइलिश SUV है, इसे खास तोर पर ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। यह कार ADAS लेवल 2, 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है, जो इसे सुरक्षित बनते है।
इसमें 2184 cc का इंजन मिलता जो 172bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क देता है, जो इसे किसी भी ऑफ-रोडिंग के लिए पर्याप्त है। Mahindra Thar ROXX एक ऑफ-रोड कार है, इसलिए इसे रोजाना यूज़ करना थोड़ा कठिन होगा।
अगर आप ऑफ-रोअडिंग ज्यादा या कुछ दिनों में करते रेते है, तो Mahindra Thar ROXX टॉप वेरिएंट आपके लिए बेस्ट विक्लप रहेगा।
महिंद्रा थार रॉक्स का मुकाबला
महिंद्रा थार रॉक्स का मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी और फोर्स गुरखा जैसी ऑफ-रोड एसयूवी से हैं जिन्हें आप महिंद्रा थार के बराबर कीमत पर खरीद सकते हैं।
अगर आप ज्यादा ऑफ-रोडिंग नहीं करते है, तो आप इसी कीमत पर एमजी ग्लॉस्टर, होंडा एलिवेट और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर भी विचार क्र सकते है।
इन्हे भी देखे:
- कंपनी ने BE 6 E का नाम बदल कर किया BE 6, अब जाने नई महिंद्रा BE 6 की क़ीमत
- महिंद्रा BE 6e: नई इलेक्ट्रिक SUV की कीमत, रेंज, और टॉप फीचर्स जानें!
- Mahendera Thar Roxx 5 Door हुई लॉन्च, मात्र 12.99 में, जानिए क्या-क्या मिलेगा
- Mahindra Thar Roxx 4×4 price: जानें नए मॉडल्स की कीमत और फीचर्स
- महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन की Price (कीमत) और लॉन्च जाने
- महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ब्लैक S11 जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की पूरी जानकारी!
5 thoughts on “महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप मॉडल कीमत और फीचर्स: जानें पूरी जानकारी!”