TVS ने गोवा में आयोजित मोटोसोल इवेंट में नई 2025 TVS Ronin 225 के DS वेरिएंट को रिवील किया है। बाइक में अब नए रंग और पहले से बेहतर ब्रेक दिए गए हैं। TVS Ronin DS वैरिएंट अब दो नए कलर ऑप्शन और डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड रूप में शामिल किया गया है। आइए, इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
New TVS Ronin 225 की कीमत कितनी है?
TVS Ronin 225 की कीमत 1,35,000 रूपए से शुरू होकर 1,72,700 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)तक जाती है। में 4 वैरिएंट उपलब्ध है: TVS Ronin SS, TVS Ronin DS, TVS Ronin TD, TVS Ronin TD स्पेशल एडिशन।
वैरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
---|---|
TVS Ronin SS | ₹1,35,000 |
TVS Ronin DS | ₹1,56,700 |
TVS Ronin TD | ₹1,68,950 |
TVS Ronin TD स्पेशल एडिशन | ₹1,72,700 |
New TVS Ronin 225 में क्या नया है?
TVS Ronin 225 DS वैरिएंट अब दो नए कलर ऑप्शन ग्लेशियल सिल्वर और चारकोल एम्बर में उपलब्ध है। साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल किया गया है। 2025 TVS Ronin में टॉप-एंड और मिड-एंड वेरिएंट्स के बीच ग्राफिक्स, कलर ऑप्शन, और सीट्स जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
2025 New TVS Ronin 255 में टॉप-एंड में स्मोक्ड हेडलैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और टी-शेप डीआरएल्स, नया ग्रीन शेड और सिल्वर कलर का कॉम्बिनेशन, साइड प्लैंक को कॉम्पैक्ट और इनवर्ट किया गया है और नई डिजाइन और सीट की लंबाई 20 मिमी बढ़ाई गई है, जिससे सीट अधिक आरामदायक हो गई है।
मिड-एंड वेरिएंट्स साइड प्लैंक का नया डिजाइन, नया रीडिजाइन फेंडर, सीट्स की लंबाई बढ़ाई गई है। दो नए कलर ऑप्शन भी ऐड किये है: ब्लैक-रेड-सिल्वर और ब्लैक-ऑरेंज-सिल्वर के ट्रिपल टोन ग्राफिक्स में मिलेगी 2025 TVS Ronin .
TVS Ronin 255 इंजन और परफॉर्मेंस
New TVS Ronin 225 में 225.9 cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-वॉल्व, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 7750rpm पर 20.4PS की पावर और 3750rpm पर 19.93Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। TVS Ronin में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आती है, जिससे यह बाइक शहर में स्मूद और पावरफुल राइडिंग का अनुभव देती है।
New TVS Ronin 225 माइलेज और रेंज
TVS Ronin 225 शहर में 42.95kmpl और हाईवे पर 40.77kmpl की माइलेज देती है। यह बाइक में 14-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका मतलब है कि फुल टैंक पर यह लगभग 500km की रेंज कवर कर सकती है।
2025 TVS Ronin 225 की डाइमेंशन्स
2025 TVS Ronin 225 की लंबाई 2040 mm, चौड़ाई 805 mm, 1170 mm, व्हीलबेस 1357 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 181 mm, सीट हाइट 795 mm और कर्ब वेट 160 किलोग्राम है।
2025 TVS Ronin 225 की डाइमेंशन्स
पैरामीटर | माप (mm) |
---|---|
लंबाई (Length) | 2040 mm |
चौड़ाई (Width) | 805 mm |
ऊंचाई (Height) | 1170 mm |
व्हीलबेस (Wheelbase) | 1357 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस (Ground Clearance) | 181 mm |
सीट की ऊंचाई (Seat Height) | 795 mm |
कर्ब वेट (Kerb Weight) | 160 kg |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी (Fuel Tank Capacity) | 14 L |
New TVS Ronin 225 के फीचर्स
TVS Ronin225 2025 में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमे स्पीड, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, माइलेज, गियर इंडिकेटर जैसी जानकारियां मिलती है। इसमें स्मार्टएक्सोनेक्ट फीचर भी है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से कॉल/SMS अलर्ट, वॉयस असिस्टेंस और फोन की बैटरी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी मिलती है।
ब्रेक और सस्पेंशन
टीवीएस रोनिन 255 में आगे की ओर 41 मिमी इनवर्टेड फोर्क और 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ मोनोशॉक दिए है, जो ऑफ रोडिंग और सिटी की लिए परफेट है। टीवीएस रोनिन में आगे की तरफ 300 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 240 मिमी डिस्क मिलती है, लेकिन राइडर को आक्रामक ब्रेकिंग के लिए लीवर पर ज़्यादा दबाव डालना पड़ता है।
रोनिन 225 में ग्लाइड-थ्रू-ट्रैफ़िक टेकनोलॉजी मिलती है, जिससे ट्रैफिक में बिना एक्सीलरेटर के केवल क्लच से आसानी से चलाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें दो एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मोड है, जिसमे अर्बन और रेन मोड शामिल हैं, जो बाइक को स्लिपिंग या स्किडिंग से बचाने के लिए ब्रेक को सही समय पर रोकने और रिलीज करने का काम करता है।
क्यों खरीदें TVS Ronin 255?
- शानदार परफॉर्मेंस: इसका इंजन स्मूथ और पावरफुल है।
- विश्वसनीयता: टीवीएस ब्रांड के साथ भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी।
- स्टाइलिश लुक: इसका आक्रामक और स्पोर्टी डिज़ाइन किसी को भी आकर्षित करता है।
TVS Ronin 255 एक मॉडर्न और फीचर-पैक्ड बाइक है। यह स्टाइलिश डिजाइन, स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस और कंफर्टेबल एर्गोनॉमिक्स का शानदार मिश्रण पेश करती है। हालांकि, अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो आप रॉयल एनफील्ड हंटर 350 जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।
TVS Ronin के प्रतिस्पर्धी
- कावासाकी W175
- रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- हुस्कवरना स्वार्टपिलेन 250
- बजाज पल्सर 220F और बजाज पल्सर F250।
इन्हे भी देखे:
1 thought on “New TVS Ronin 225: नए कलर ऑप्शन और डुअल-चैनल ABS के साथ कीमत की जानकारी!”