महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में जब से महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ब्लैक S11 को लॉन्च किया है, तब से महिंद्रा स्कॉर्पियो सबके दिलो पर राज कर रही है। इसकी स्टाइल, परफॉर्मेंस और बोल्ड डिज़ाइन इसको रोड दमदार प्रेज़ेंस देते है, जिससे ये लोगो को पहली नज़र में पसंद आजाती है। चलिए महिंद्रा स्कॉर्पियो ब्लैक S11 की कीमत, माइलेज और खासियत देखें।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S11: लुक-डिजाइन
इसकी स्टाइल और बोल्ड डिज़ाइन इसको रोड दमदार प्रेज़ेंस देते है। इसके फ्रंट में नई ग्रील महेंदेरा लोगो के साथ, बोनट पर स्कूप, प्रोजेक्टर हेडलैंप, बम्पर के दोनों तरफ डे टाइम रनिंग लाइट (LED) और फोग लैंप का सेटअप दिया गया है। साइड प्रोफइल में 17 इंच के अलॉय व्हील, mHawk बाचिंग के साथ टर्न इंडिकेटर और रूफ रेल्स मिलते है। वही पीछे की ओर D टाइप की LED टेल लैंप, स्पॉयलर, रिवर्स पार्किंग कैमरा और पीछे चढ़ने के लिए एक स्टेप भी दिया गया है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ब्लैक के इंटीरियर में ब्लैक और बेच कलर का इंटीरियर, 9-इंच का टचस्क्रीन, क्रूज़ नियंत्रण, हाइट अडजेस्टबल ड्राइवर सीट और ऑटो एसी, इलेक्ट्रिक अडजेस्टबल साइड मिरर, पावर विंडो, आर्म रेस्ट, अडजेस्टबल हेडरेस्ट के साथ महिंद्रा की इस एसयूवी देखने में काफी जबरदस्त, स्टाइलिश और प्रीमियम फील देती है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ब्लैक S11: डाइमेंशन्स और बूट स्पेस
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S11की लम्बाई 4,456 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,820 मिलीमीटर, ऊंचाई 1,995 मिलीमीटर, व्हीलबेस 2,680 मिलीमीटर, ग्राउंड क्लियरेंस 209 मिलीमीटर है। इसकी बूट स्पेस 460 लीटर है।
पैरामीटर | विवरण |
---|---|
लंबाई (Length) | 4456 mm |
चौड़ाई (Width) | 1820 mm |
ऊंचाई (Height) | 1995 mm |
बूट स्पेस | 460 लीटर |
सीटिंग क्षमता | 7, 9 |
व्हीलबेस | 2680 mm |
दरवाजों की संख्या | 5 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ब्लैक S11 प्राइस
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ब्लैक S11 की कीमत: नई दिल्ली में महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11 की कीमत 17.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एस कार में कुल 4 वैरिएंट मिलते है: स्कॉर्पियो एस एमटी 7 सीटर, स्कॉर्पियो एस एमटी 9 सीटर, स्कॉर्पियो s11 एमटी 7s cc, स्कॉर्पियो s11 एमटी 7s(टॉप मोडल).
वेरिएंट | ईंधन प्रकार | सीटिंग क्षमता | कीमत (₹) |
---|---|---|---|
S (डीजल) | डीजल | 7 सीटर | 13.62 लाख |
S 9 सीटर (डीजल) | डीजल | 9 सीटर | 13.87 लाख |
S11 7CC (डीजल) | डीजल | 7 कैप्टन सीट | 17.42 लाख |
S11 (डीजल) | डीजल | 7 सीटर | 17.42 लाख |
महिंद्रा स्कॉर्पियो ब्लैक S11 फीचर्स 9 इंच टचस्क्रीन
महिंद्रा एंड महिंद्रा की ब्रैंड महिंद्रा स्कॉर्पियो S11 का लुक और डिजाइन तो धांसू है ही, साथ ही इनमें फीचर्स की भी कमी नहीं है। इसमें मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, 9 इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), अलॉय व्हील्स, पावर विंडोज रियर, पावर विंडोज फ्रंट, पैसेंजर एयरबैग, ड्राइवर एयरबैग है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), सेंट्रल लॉकिंग, और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसी फीचर्स शामिल हैं। ड्राइवर और पैसेंजर की सुरक्षा के लिए दो एयरबैग दिए गए हैं, हालांकि साइड एयरबैग उपलब्ध नहीं हैं। डे और नाइट रियर व्यू मिरर, सीट बेल्ट वार्निंग, और डोर अजार वार्निंग जैसे फीचर्स ड्राइविंग को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं।
सुरक्षा फीचर | उपलब्धता |
---|---|
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) | ✅ |
सेंट्रल लॉकिंग | ✅ |
एंटी-थेफ्ट अलार्म | ✅ |
एयरबैग की संख्या | 2 |
डे और नाइट रियर व्यू मिरर | ✅ |
इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) | ✅ |
डोर अजार वार्निंग | ✅ |
इंजन इम्मोबिलाइज़र | ✅ |
एंटी-थेफ्ट डिवाइस | ✅ |
स्पीड अलर्ट | ✅ |
स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक | ✅ |
महिंद्रा स्कॉर्पियो S11 ब्लैक का माइलेज और परफॉर्मेंस
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S11 में 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ आती है, जो 3750rpm पर 130bhp की पावर और 1600-2800rpm पर 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नया इंजन पुराने मॉडल की तुलना में हल्का है, जिससे परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर होता है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11 माइलेज: यह 14.44 kmpl का माइलेज देती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूथ ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। स्कॉर्पियो क्लासिक को पांच रंगो में उपलब्ध है: गैलेक्सी ग्रे, रेड रेज, एवरेस्ट व्हाइट, डायमंड, व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक।
ब्लैक स्कॉर्पियो S11 मुकाबला
स्कॉर्पियो क्लासिक हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टोर, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से मुकाबला करती है।
निष्कर्ष
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S11 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो मजबूत एसयूवी तलाश में हैं।ये 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ आती है जो किसी भी रोड और ऑफ रोड को आसानी से पार कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत इसे एक किफायती विकल्प बनाती है, जबकि इसके मजबूत बिल्ड और बेहतरीन फीचर्स इसे शहर और ऑफ-रोड ड्राइविंग दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
इन्हे भी देखे:
- कंपनी ने BE 6 E का नाम बदल कर किया BE 6, अब जाने नई महिंद्रा BE 6 की क़ीमत
- महिंद्रा BE 6e: नई इलेक्ट्रिक SUV की कीमत, रेंज, और टॉप फीचर्स जानें!
- महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 टॉप मॉडल कीमत और फीचर्स: जानें पूरी जानकारी!
- महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन की Price (कीमत) और लॉन्च जाने
- मारुति की पहली इलेक्ट्रिक और 2024 नवंबर में लॉन्च होने वाली कार और अन्य कारें: जानें क्या-क्या है नया!
4 thoughts on “महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ब्लैक S11 जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की पूरी जानकारी!”