होंडा एक्टिवा ई को स्वैपेबल बैटरी सेटअप के लॉन्च किया है। Honda Activa e स्कूटर सिंगल चार्ज में 102 किमी की रेंज देता है। कंपनी अगले साल जनवरी में होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की ऑफिशियल बुकिंग शुरू करेगी और उसी समय इसकी कीमतों का दुलासा किया जाएगा. चलिए आपको Honda Activa electric scooter के बारे में बताते है।
Table of Contents
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक डिज़ाइन
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को नया डिज़ाइन के साथ पेश किया है, लकिन इसकी बॉडी डिजाइन इसके पेट्रोल एक्टिवा के जैसी ही है। इसके हेड पर डे टाइम रनिंग लाइट (DRL) दी है। पेट्रोल एक्टिवा के जहा टर्न इंडिकेटर होते है, वही होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक में LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ LED हेडलैंप मिलते है।
एक लम्बी और आरमदायक सीट, फ्रंट में पॉकेट के साथ एक हुक दिया है, जिसमे छोटा सामन रख सकते है। पीसके की और LED टेल लैंप मिलता है, जो LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ है। पीछे की और हौंडा E की बजिंग दी गई है।
Activa Electric Scooter फीचर्स
होंडा एक्टिवा ई के फीचर की बात करे तो इसे आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लेस किया गया है। इसमें 7-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है, जो Honda RoadSync Duo ऐप के साथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक और कॉल कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है। इसमें टॉपल अलर्ट और मेंटेनेंस अलर्ट जैसी स्मार्ट सूचनाएं भी हैं।
एक्टिवा ई में तीन राइडिंग मोड – इकोन, स्टैंडर्ड, और स्पोर्ट दिए गए हैं, जो रेंज और परफॉर्मेंस को बढ़ाते और घटाते हैं। इसके अलावा, H-Smart Key के जरिए स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं। 40W USB-C चार्जिंग सॉकेट और स्टोरेज के लिए छोटे क्यूबी होल इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक बैटरी और परफॉर्मेंस
होंडा एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी सेटअप दिया है जो 6kW की पावर और 22Nm का टॉर्क प्रदान करती है, जो इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। यह स्कूटर 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार केवल 7.3 सेकंड में पकड़ सकता है।
होंडा एक्टिवा ई सिंगल चार्ज में 102 किमी की रेंज प्रदान करता है और टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है। इसमें तीन राइडिंग मोड स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और इकॉन मिलता है, जिससे इसकी रेंज और स्पीड को बढ़ाया और गटाया जाता है।
सस्पेंशन और ब्रेक
होंडा एक्टिवा ई के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में डुअल स्प्रिंग्स सस्पेंशन मिलता है। होंडा एक्टिवा ई में 12-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते है, जसमे फ्रंट में 160mm डिस्क ब्रैक 130 mm ड्रम ब्रैक मिलते है। स्कूटर में आगे की तरफ 90/90-12 टायर और पीछे की तरफ 110/80-12 इंच के टायर के साथ एलॉय व्हील दिए गए हैं।
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक कीमत और बुकिंग
होंडा एक्टिवा ई कीमत: Activa electric scooter अनुमानित कीमत 110000 लाख रूपए है। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है। इसकी कीमतों का खुलासा 1 जनवरी को किया जायेगा।
होंडा एक्टिवा ई बुकिंग: 2025 के पहले महीने में शुरू की जाएगी। होंडा एक्टिवा ई की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी और सबसे पहले इसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में बेचा जाएगा।
बैटरी स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर
होंडा एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी सेटअप दिया है, जिसमे 1.2 Kwh की दो बैटरी लगती है। इस स्कूटर में कोई चार्जिंग पोर्ट नहीं नहीं है। आपको इसकी बेटरी को हौंडा के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर अपनी बैटरी को रख कर नई बैटरी को ले सकते है। जिसका आपको सदस्यता (subscription) लेना होगा। ये सर्विस सबसे पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में मिलेगी।
निष्कर्ष
हौंडा का ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिससे थोड़ा संदेह जरूर होता है। लकिन हौंडा के स्कूटर रिलाएबल और प्रेक्टिकल होते है। अगर आप अपने चार्जिंग में कोई समय बर्बाद नहीं करना चाहते और एक आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स के साथ एक स्कूटर को देख सकते है। नहीं तो आप हौंडा का Honda QC1 के भी चेकआउट कर सकते है।
Honda Activa Electric स्कूटर का बाजार में सीधा मुकाबला Ola, Ather, Vida, TVS iQbue और Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा।
इन्हे भी देखे:
- Honda Activa EV: जानें कीमत, बुकिंग डिटेल्स और लॉन्च की पूरी जानकारी!
- हौंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर: कीमत सिर्फ इतनी! जानें शानदार फीचर्स और रेंज
- Honda Elevate Apex Edition हुआ लॉन्च, जानिए क्या बदला
- OLA Roadster Electric Bike, 200 किलोमीटर की रेंज दे सकती है
- नई Honda Amaze 2024 लॉन्च: जानें कीमत, शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
4 thoughts on “होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक: होंडा एक्टिवा ई कीमत, बुकिंग डिटेल्स और लॉन्च की पूरी जानकारी!”