रॉयल एनफील्ड ने अपनी आइकॉनिक बाइक Classic 350 Army Colour को एक नए और बोल्ड अवतार में लॉन्च किया है। आर्मी इंस्पायर्ड ‘कमांडो सेंड’ कलर स्कीम के साथ यह बाइक ना सिर्फ रफ एंड टफ दिखती है, बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। आर्मी कलर बुलेट प्राइस ₹2.30 लाख (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होती है। जानिए इस आर्मी लुक वाली बुलेट 350 क्लासिक में क्या है खास – डिज़ाइन, फीचर्स, कीमत और माइलेज तक सबकुछ।
Table of Contents
आर्मी कलर का कैमोफ्लाज डिजाइन और लुक्स
Classic 350 Army Colour के साथ काफी आकर्षित और आर्मी जैसा लुक देती है। इस कलर के साथ इसमें एक टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलाइट LED पायलेट लैंप मिलते है, जो इसे और भी आकर्षित बनाती है। बाइक में चारो इंडिकेटर हेलोजन मिलते है, जो इसका एक निराश करने वाला बिंदु है।
बाइक के दोनों साइडो में एयर फिल्टर बॉक्स और बैटरी बॉक्स पर “RE” का लोगो मिलता है, रॉयल इन्फिल्ड के ब्रांडिंग को दर्शाता है। पीछे की और LED टेल लैंप मिलते है।
आर्मी कलर बुलेट प्राइस 2025
आर्मी कलर बुलेट प्राइस ₹2,30,000 (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रुपये से शुरू होती है। Classic 350 7 वेरिएंट में उपलब्ध है – हेरिटेज, हेरिटेज प्रीमियम, सिग्नल्स, डार्क, क्रोम, रेडिच और हैल्सियन।
वेरिएंट | कीमत (Ex-Showroom) |
---|---|
रेडिच वेरिएंट | ₹1,93,080 |
हल्सीयन वेरिएंट | ₹1,95,919 |
हेरिटेज वेरिएंट | ₹1,99,500 |
हेरिटेज प्रीमियम वेरिएंट | ₹2,04,000 |
सिग्नेचर वेरिएंट | ₹2,13,852 |
डार्क वेरिएंट | ₹2,20,991 |
क्रोम वेरिएंट | ₹2,30,000 |
बुलेट 350 क्लासिक में कितने रंग हैं?
बुलेट 350 क्लासिक में कुल 7कलर में उपलब्ध है: एमराल्ड, स्टील्थ ब्लैक, गन ग्रे, कमांडो सैंड या आर्मी कलर, मेडलिओं ब्रोंज, जोधपुर ब्लू, मद्रास रेड। सभी कलर सभी वेरिएंट के साथ उपलब्ध नहीं है। जिस वेरिएंट के साथ जो कलर उपलब्ध हे उनकी टेबल निचे दी गई है।
वेरिएंट | उपलब्ध रंग |
---|---|
रेडिच वेरिएंट | 1. रेडिच रेड, 2. रेडिच ग्रीन, 3. रेडिच ग्रे |
हल्सीयन वेरिएंट | 1. हल्सीयन ग्रीन, 2. हल्सीयन ब्लैक, 3. हल्सीयन ग्रे |
हेरिटेज वेरिएंट | 1. ग्लैमर रेड, 2. ग्लैमर ब्लू |
हेरिटेज प्रीमियम वेरिएंट | 1. ऑरेंज एम्बर, 2. मैट ब्लैक |
सिग्नेचर वेरिएंट | 1. डेजर्ट स्टॉर्म, 2. स्टॉर्म राइडर ब्लू |
डार्क वेरिएंट | 1. मैट ब्लैक, 2. स्टेल्थ ब्लैक |
क्रोम वेरिएंट | 1. क्रोम ब्लैक, 2. क्रोम ब्रॉन्ज |
आर्मी कलर बुलेट का इंजन
आर्मी कलर बुलेट में सिंगल सिलेंडर, 349 cc का 4 स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 20.2 BHP की पावर @ 6100 RPM पर और @ 4000 RPM पर 27 NM का पिक टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 5-स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
आर्मी कलर बुलेट की माइलेज कितनी है?
आर्मी कलर बुलेट की माइलेज शहर में 38 किमी/लीटर और हाईवे पर 41 किमी/लीटर है। 350cc बाइक के लिए ये माइलेज काफी अच्छे है। ये बाइक कम आरपीएम पर भी अच्छा टॉर्क पैदा करती है, जिस वज से इसका शहर में माइलेज हाईवे के माइलेज से ज्यादा है।
क्लासिक 350 आर्मी कलर की लम्बाई
बुलेट 350 क्लासिक की लम्बाई 2145 mm, चौड़ाई (Width) 790 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस (Ground Clearance) 170 mm, सीट की ऊंचाई (Seat Height) 805 mm है।
आयाम | माप |
---|---|
लंबाई (Length) | 2145 mm |
चौड़ाई (Width) | 785 mm |
ऊंचाई (Height) | 1090 mm |
व्हीलबेस (Wheelbase) | 1390 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस (Ground Clearance) | 170 mm |
सीट की ऊंचाई (Seat Height) | 805 mm |
फ्यूल टैंक क्षमता (Fuel Tank Capacity) | 13 लीटर |
क्लासिक 350 की विशेषताएं क्या हैं?
बुलेट 350 क्लासिक में एक आधुनिक और राइडर के अनुकूल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो एनालॉग और डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले में ट्रिपमीटर के साथ डिजिटल ओडोमीटर डिजिटल घड़ी, गियर पोजीशन इंडिकेटर और फ्यूल गेज दिया गया है, जैसे फीचर दिए है।
इन फीचर के साथ ये बाइक हर राइडर की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है। क्लासिक 350 का इंस्ट्रूमेंट कंसोल और फीचर्स इसे एक बेहतरीन रेट्रो-स्टाइल्ड बाइक बनाते हैं।
फीचर | विवरण |
---|---|
स्पीडोमीटर | एनालॉग |
गियर न्यूट्रल इंडिकेटर | उपलब्ध |
टर्न इंडिकेटर | उपलब्ध |
मेन हेडलाइट वार्निंग | उपलब्ध |
लो फ्यूल अलर्ट | उपलब्ध |
चेक इंजन लाइट | उपलब्ध |
एबीएस लाइट | उपलब्ध |
लो बैटरी अलर्ट | उपलब्ध |
जीपीएस नेविगेशन स्लॉट | एक्सेसरी के रूप में, जीपीएस नेविगेशन के लिए जगह |
फ्यूल गेज | डिजिटल |
गियर पोजीशन इंडिकेटर | उपलब्ध |
ट्रिप मीटर | ट्रिप 1, ट्रिप 2, ट्रिप एफ |
घड़ी | डिजिटल |
किलोमीटर रीडिंग | डिजिटल |
ब्रेक और सस्पैंशन
ब्रेक
क्लासिक 350 आगे में पहिए 100/90 – 19 – 57P दिए गए है, वही पीछे के पहिए में 120/80 – 18 – 62P के साथ आते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की ट्यूब टाइप और ट्यूबलेस टाइप दोनों विकल्प दिए गए हैं और साथ ही इसको आप स्पोक व्हील और अलॉय व्हील दोनों विकल्प के साथ खरीद सकते है।
ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें, तो इसमें 300 mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलीपर के साथ आता है, वही पीछे की और 270 mm डिस्क के साथ सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलीपर से लैस है, जो बाइक को संतुलित और सुरक्षित रोकने में मदद करता है। साथ ही, इसमें डुअल चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है, जिससे यह बाइक फिसलन वाली सतहों पर भी बेहतर नियंत्रण प्रदान करती है।
सस्पैंशन
फ्रंट सस्पेंशन के लिए इसमें टेलीस्कोपिक 41mm फोर्क्स दिए गए हैं, जिनकी ट्रैवल क्षमता 130mm है, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी राइडिंग का अनुभव बेहतर होता है। रियर सस्पेंशन में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर्स का उपयोग किया गया है, जो 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ आते हैं और 90mm ट्रैवल प्रदान करते हैं। यह राइडर को अपने अनुकूल सस्पेंशन सेटिंग्स चुनने का विकल्प देता है।
क्या बुलेट 350 क्लासिक खरीदने लायक है?
आप एक आर्मी लवर है, तो आर्मी कलर बुलेट (कमांडो सेंड) बेस्ट विकल्प रहेगा। कमांडो कलर का लुक बहुत ही बोल्ड और आकर्षक होता है, जो बाइक को एक अनोखा और दमदार व्यक्तित्व प्रदान करता है।
यह कलर आउटडोर और एडवेंचर लवर्स के लिए भी परफेक्ट है, क्योंकि यह रंग एक रग्ड (मजबूत) लुक देता है। क्लासिक 350 बिल्कुल आधुनिक और भारत की सबसे अच्छी 350cc बाइक में से एक है।
क्लासिक 350 के सबसे अच्छा दूसरे विकल्प क्या है?
क्लासिक 350 का मुकाबला जावा 42 Fj और होंडा CB350, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रेट्रो, ट्रायम्फ स्पीड 400, Triumph Speed T4, और हार्ले-डेविडसन एक्स440 से है।
इन्हे भी देखे:
- Royal Enfield Guerrilla 450 Roadster Launched
- 2024 Royal Enfield Classic 350 हुई लॉन्च बहतरीन फीचर और कलर के साथ कीमत बस इतनी
- रॉयल एनफील्ड बियर 650: दमदार 648 सीसी इंजन, शानदार फीचर्स और 4 नवंबर को होगी लॉन्च
- KTM ने लॉन्च की नई KTM Dirt Bikes 2024: जानें 50cc से 450cc तक के मॉडल, कीमत और फीचर्स