होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत मे Honda Activa E और Honda QC1 को लॉंन्च कर दिया है। भारत में Honda Activa EV का बे सबरी इसका इंतज़ार किया जा रहा था। Honda Activa E में स्वैपेबल बैटरी के साथ आया है, वही Honda QC1 फिक्स्ड बैटरी सेटअप के साथ आया है। चलिए इसकी पूरी जानकारी जानते है।
Honda Activa E लुक्स
Honda Activa E लुक्स के मामले में ICE वेरिएंट जैसा ही है। इसमें इसके नाम की तरह इसकी बॉडी और डिजाइन दोनों एक जैसी देखने को मिलती है। हालंकि इसको EV की स्टाइलिंग भी दी गई है। इसमें LED हेडलैंप के दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर दिए है, वही Honda QC1 में पीछे की और बाइक की तरह टर्न इंडिकेटर दिए गए है। ICE वेरिएंट की थर इसमें हेड पर LED DRLs जोड़े गए है।
Honda Activa E फीचर्स
Honda के इन EV स्कूटर में आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें बड़ी और आरामदायक सीट, स्मार्ट की, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Honda Activa E में इनबिल्ट GPS, डे और नाइट मोड, नेविगेशन सपोर्ट, और 7.0 इंच की TFT स्क्रीन इसकी हाईटेक विशेषताओं में से एक हैं। यह स्क्रीन Honda RoadSync Duo® ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी प्रदान करती है। ये सुविधा Honda Activa E में ही उपलब्ध है।
battry or moter
Honda Activa E:
Honda Activa E में सीट के नीचे दो स्वैपेबल बैटरी सेटअप दिया है, जिसमें दो 1.5 kWh की बैटरी हैं। इसका आउटपुट को अधिकतम 6.0 kW (8 bhp) तक जा सकता है।
Honda Activa E Electric Scooter को एक बार चार्ज करने पर 102 किमी की रेंज देने का दावा करता। इसमें तीन राइडिंग मोड स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और इकॉन मिलता है, जिसमे हर मोड़ में अलग अलग रेंज मिलेगी।
Honda Activa E की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इस स्कूटर में साइड माउंट मोटर मिलती है, जिसे बजाज चेतक जैसी EV स्कूटर में भी देखा गया है।
Honda QC1:
Honda QC1 में 1.5 KWH का फिक्स्ड बैटरी पैक मिलता है। जिसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इस स्कूटर में व्हील के अंदर मोटर मिलती है।
Honda QC1 की 80 किमी की रेंज है और इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
सस्पेंशन और ब्रेक
दोनों ही EV स्कूटर में फ्रंट ब्रेक डिस्क 160 मिमी का है और रियर ब्रेक ड्रम 130 मिमी का मिलता है। सस्पेंशन की बात करे तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन मिलते है।
Honda Activa EV कीमत और बुकिंग
Honda Activa EV कीमत: ये भारतीय बाजार में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है: पहला Honda Activa E और दूसरा Honda QC1 हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है। इसकी कीमतों का खुलासा 1 जनवरी को किया जायेगा।
Honda Activa EV बुकिंग: 1 जनवरी के दिन से इसकी बुकिंग भी शुरू की जाएगी। डिलीवरी की बात करे तो फरवरी 2025 से शुरू होगी। सबसे पहले इसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सेल किया जाएगा।
Honda Activa Electric स्कूटर का बाजार में सीधा मुकाबला Ola, Ather, Vida, TVS iQbue और Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा।
इनको भी देखे:
- Activa electric scooter: होंडा एक्टिवा ई कीमत, बुकिंग डिटेल्स और लॉन्च की पूरी जानकारी!
- Honda Elevate Apex Edition हुआ लॉन्च, जानिए क्या बदला
- हौंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर: कीमत सिर्फ इतनी! जानें शानदार फीचर्स और रेंज
- New Hero Destini 125: लगभग 6 साल बाद से पहला बड़ा अपडेट, जानिये क्या है नया
- OLA Roadster Electric Bike, 200 किलोमीटर की रेंज दे सकती है
- सिर्फ ₹82,000 में नई ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च! शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स
- नई Honda Amaze 2024 लॉन्च: जानें कीमत, शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
7 thoughts on “Honda Activa E: जानें कीमत, बुकिंग डिटेल्स और लॉन्च की पूरी जानकारी!”