भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में काफी तेजी से बदलाव और काफी तेजी सेबढ़ भी रहा है। जिसको देखते हुए Zelio Ebikes ने हाल ही में अपना नई ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹81,999 है। यह स्कूटर उन शहरी लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो शहरी इलाकों में ज्यादा चलते है और इन इलाकों में इंधन का बचत करना चाहते है।
आज के आर्टिकल में हम आपको ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सभी जानकारी जैसे फीचर्स, पावरट्रेन और इसकी कीमत कितना है सभी जानकारी देंगे तो हमारे साथ जुड़े रहिये।
ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स
फीचर की बात करे तो ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको सेफ्टी के लिए एडवांस कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड पर भी कन्ट्रोल करना आसान बनाता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, सेंट्रल लॉकिंग, और एंटी थेफ्ट अलार्म भी दिया गया है, जो इसे चोरी होने से भी बचता है, जिसे OLA जैसी कंपनी भी अपने स्कूटर में देती है। इसमें रिवर्स गियर पार्किंग स्विच, ऑटो रिपेयर स्विच, यूएसबी चार्जिंग और डिजिटल डिस्प्ले, जैसे फीचर्स है जो इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बीच खास बनता है।
ज़ेलियो मिस्ट्री की पावरट्रेन और परफॉरमेंस की जानकारी
ज़ेलियो मिस्ट्री आपको में 72V/29AH की लिथियम-आयन बैटरी और 72V की मोटर है, जो इसे 100 किमी की रेंज और 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है। कंपनी का खाना हे की आप इसे 4 से 5 घंटो में फुल चार्ज कर सकते है। ज़ेलियो मिस्ट्री का वजन 120 किलोग्राम है और इसकी लोडिंग क्षमता 180 किलोग्राम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे ज़ेलियो मिस्ट्री की लोडिंग कपीसिटी OLA S1X से ज्यादा हे जो इसी प्राइस रेंज में आता है, हालंकि OLA S1X की टॉप स्पीड और रेंज दोनों ही ज़ेलियो मिस्ट्री से ज्यादा है।इतने लोडिंग क्षमता के कारण आप व्यक्तिगत उपयोग साथ आप इसको दूसरे कामो के लिए भी इस्तमाल कर सकते है।
फीचर | विवरण |
---|---|
बैटरी क्षमता | 72V/29AH लिथियम-आयन |
मोटर क्षमता | 72V |
रेंज (एक बार चार्ज पर) | 100 किमी |
टॉप स्पीड | 70 किमी प्रति घंटे |
वजन | 120 किलोग्राम |
लोडिंग क्षमता | 180 किलोग्राम |
चार्जिंग समय | 4-5 घंटे |
कलर ऑप्शंस | काला, समुद्री हरा, ग्रे, लाल |
अन्य फीचर्स | रिवर्स गियर, पार्किंग स्विच, USB चार्जिंग |
ज़ेलियो मिस्ट्री: डिज़ाइन और कंफर्ट
ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन बहुत आकर्षक है। इसकी sleek लुक और आधुनिक रंग इसे खास बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामने की और ड्यूल LED हेडलाइट सेटअप देखने को मिलता हे और इसमें LED Drls और LED टर्न इंनडिक्टेर भी मिलते है। इसमें कम्फर्ट के लिए लम्बी सीट दी गई है, साथ ही इसमें फ्रंट रेयर में हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्ब दिए गए हैं जिससे यह उबड़ खाबर रास्तों पर भी बिना किसी झटके के चल सकता है।
ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर की रंग
यह स्कूटर चार रंगो में उपलब्ध है- काला, समुद्री हरा, ग्रे, और लाल। इन रंगो के साथ ज़ेलियो मिस्ट्री काफी स्टाइलिस्ट नज़र आता है। तो, चाहे आप स्टाइल के लिए देखें या सुविधाओं के लिए, ज़ेलियो मिस्ट्री आपकी सभी जरूरतों को पूरा करता है!
ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला
ज़ेलियो मिस्ट्री का भारतीय बाजार में Okinawa Okhi 90, TVS iQube, Bajaj Chetak, और Ola S1 जैसे लोकप्रिय स्कूटर्स से सीधा मुकाबला है। इस स्कूटर में आधुनिक फीचर, डिज़ाइन और किफायती कीमत से, ज़ेलियो मिस्ट्री राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
Zelio Ebikes कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भारतीय बाजार में ₹82,000 रखी है। इतने कम कीमत और डिजिटल डिस्प्ले, सेंट्रल लॉकिंग, औरएंटी थेफ्ट अलार्म जैसे हाई-टेक फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, कुनाल आर्या ने बताया, “हम हमेशा नवाचार और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। मिस्ट्री हमारे इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप का अगला विकास है, जो प्रदर्शन, विश्वसनीयता और पर्यावरण-संवेदनशील डिज़ाइन का सही मिश्रण है।”
कंपनी भविष्य में कंपनी भविष्य में एक हाई-स्पीड कार्गो स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो 90 किमी की रेंज और 150 किलोग्राम की लोड क्षमता के साथ आएगा। साथ ही मार्च 2025 तक कंपनी (Zelio Ebikes) का लक्ष्य अपने डीलरशिप नेटवर्क को बढ़ाकर 400 तक पहुंचाने का है, जहां अभी 256 डीलरशिप है।
इन्हे भी देखे,
- Honda Activa EV: जानें कीमत, बुकिंग डिटेल्स और लॉन्च की पूरी जानकारी!
- New Hero Destini 125: लगभग 6 साल बाद से पहला बड़ा अपडेट, जानिये क्या है नया
- Royal Enfield Classic 350 हुई लॉन्च, धासु फीचर के साथ, जानिए क्या-क्या मिलेगा
1 thought on “सिर्फ ₹82,000 में नई ज़ेलियो मिस्ट्री इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च! शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स”